महीनों से उखड़ी सड़क न बनवाए जाने से नाराज दुकानदारों ने नगर पालिका परिषद के जेई के विरोध में प्रदर्शन किया।
स्टेशन रोड के तमाम दुकानदार सोमवार को बड़े चौराहे पर जमा हुए और नगर पालिका परिषद के जेई के विरोध में प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि जेई की लापरवाही के कारण स्टेशन रोड का तकिया मार्केट से बड़े चौराहे तक महीनों से खुदी पड़ी सड़क नहीं बनवाया जा रहा है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और आने जाने वालों को दिक्कत हो रही है। मार्ग उखड़े होने के कारण राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं।
इस दौरान प्रदर्शन करने वालों मेें बबलू, शरीफ अहमद, कलीम, नन्हे, शेर मोहम्मद, राजेश कुमार, जमील, कल्लू, गुड्डू, रामलड़ैते, मुजम्मिल, शमशेर, तारा सिंह, राम सेवक, लाखन लाल, गुरु दयाल, रामभरोसे, जयपाल, नन्हे और रियाजुद्दीन समेत तमाम दुकानदार शामिल थे।