फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में दहाड़ा बाघ, कटाई कर रहे मजदूर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। ग्राम हरचुईया में गन्ने की फसल के बीच बाघ की दहाड़ सुनकर कटाई कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। सूचना पर वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और पग मार्क ट्रेस किए।
विज्ञापन

गांव निवासी परशुराम, रूपकिशोर, रामेश्वरदयाल आदि के गन्ने की कटाई चल रही है। शुक्रवार को मजदूर खेतों पर गन्ने की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ब्रह्मप्रकाश के खेत पर गन्ने की फसल के बीच से बाघ के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। बाघ की दहाड़ सुनकर मजदूरों में घबरा गए और गांव की ओर दौड़ लगा दी। गांव पहुंचकर मजदूरों ने बाघ होने कील सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पग मार्क ट्रेस किए। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। डिप्टी रेंजर ने बताया कि बाघ के पगमार्क मिले हैं। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें