फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरिया में बाघ की चहलकदमी से फार्म हाउस वालों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल से दूर अमरिया तहसील क्षेत्र में प्रवास किए बाघों की चहलकदमी जारी है। शनिवार आधी रात के बाद दो बाघ जगतपुर गांव की सीमा में किसान गुरनाम सिंह के फार्महाउस के निकट पहुंच गए। बाघ देख गेट पर मौजूद कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। तभी बाघ अंदर घुसने के बजाय खेतों की ओर चले गए। इस दौरान जागे घरवाले सन्न रह गए। इसकी सूचना देने पर रविवार सुबह क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व से दूर अमरिया तहसील क्षेत्र में बाघों की चहलकदमी को लेकर भले ही ग्रामीणों की धड़कन बढ़ी हुई हैं। मगर विभागीय अफसरों के मुताबिक इंसानों के साथ बाघ दोस्ताना मिजाज अपना रहे हैं। वे आबादी के निकट चहलकदमी कर रहे हैं, लेकिन किसी पर हमलावर नहीं हो रहे हैं। यही वजह है कि बाघों की रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रयास मात्र निगरानी और ग्रामीणों को जागरूक करने तक ही सीमित हैं। इधर, शनिवार रात खेतों की ओर चहलकदमी कर रहे दो बाघ जगतपुर गांव की सीमा में किसान गुरनाम सिंह के फार्महाउस के निकट पहुंच गए। बाघ मुख्यद्वार की ओर बढ़ने लगे। तभी आहट पाकर वहां मौजूद कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। इससे परिजन भी जाग गए। हालांकि बाघ अंदर की ओर न जाकर खेतों की ओर निकल गए। परिजनों ने बाहर आकर देखा तो बाघ के पगचिह्न मिले। चर्चा फैलने पर आसपास क्षेत्र के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें