उपभोक्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती को लेकर बुधवार को बारह पत्थर रोड के
होली चौराहे पर सीढ़ी डालकर जाम लगाया और बिजली विभाग के विरोध में
प्रदर्शन किया।
पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार तमाम उपभोक्ता बुधवार
को बारह पत्थर रोड के होली चौराहे पर जमा और उन्होंने सड़क पर सीढ़ी लगाकर
जाम लगा दिया। उसके बाद उपभोक्ता बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन और
नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विभागीय अधिकारियों की
अनदेखी के चलते नगर में पिछले काफी समय बिजली की अघोषित कटौती चल रही है,
जिससे जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों का यह भी
आरोप था कि नगर में जगह जगह बिजली के तार झूल रहे हैं, जिनमें उलझकर आए दिन
लोग घायल होते रहते हैं। पौन घंटे बाद उपभोक्ताओं ने स्वयं ही जाम और
प्रदर्शन खत्म कर दिया।
प्रदर्शन करने और जाम लगाने वालों में मनोज कुमार,
गोपाल, सोनू, सुमित, सुनील, चंद्रपाल, मिंटू, मायाराम, सुरेश, अनिल, अमित,
दीपक, सत्येंद्र, बब्बू, सोमेंद्र पाल, कुनाल शर्मा और जितेंद्र कुमार समेत
तमाम लोग शामिल थे।