फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माधोटांडा क्रॉसिंग पर लगा जाम, गर्मी में परेशान हुए राहगीर

Mon, 17 Jul 2023 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर नगर के माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम में फंसे लोग । संवाद
विज्ञापन
- सूचना पर पहुंची पुलिस ने पौन घंटे की मशक्कत के बाद खुलवाया
विज्ञापन

फोटो १७ पीबीटीपी ३४
संवाद न्यज एजेंसी
पूरनपुर। नगर की माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार दोपहर पौन घंटे तक जाम लगा। जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी में परेशान हो गए। करीब पौन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। तब राहगीरों ने राहत की सांस ली।
माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन करने वालों की खासी संख्या होने पर अक्सर लोगों को जाम की झाम से जूझना पड़ता है। सोमवार को माधोटांडा की ओर से आए ट्रैक्टर-ट्राली और नगर की ओर से जा रहे ई-रिक्शा के आमने-सामने आ जानेे के चलते जाम लग गया। जाम के समय कई स्कूलों की छुट्टी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधोटांडा क्रॉसिंग से कई स्कूली बच्चों को भी आवागमन होता है। भीड़ के चलते लगे जाम में वाहनों की कतारें दोनों ओर से लंबी होती गई। दोपहर में तेज धूप के दौरान लगे जाम से जाम में फंसे लोग गर्मी से बेहाल हो गए। सूचना पर करीब पौन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया। तब कहीं लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें