फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुनगढ़ी थाने के सामने फिर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना जाम लगने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाने के सामने रोजाना घंटों जाम लगता है। बावजूद इसके थाने में मौजूद स्टाफ जाम खुलवाने पर कोई ध्यान नहीं देता। जब किसी अधिकारी की गाड़ी के सायरन की आवाज गूंजती है, तो पुलिसकर्मियों को दौड़ाया जाता है। नहीं तो लोग घंटों जाम के कारण परेशान रहते हैं।
स्टेशन मार्ग पर सुनगढ़ी थाने के सामने बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12:15 बजे जाम लग गया। जाम से स्टेडियम रोड, छतरी चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग, उपाधि कॉलेज और गैस चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद भी थाने में मौजूद स्टॉफ ने बाहर निकलकर जाम को खुलवाने का प्रयास तक नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। काफी देर तक एक होमगार्ड जाम खुलवाने का प्रयास करता रहा, लेकिन अपने प्रयास में वह विफल रहा। ऐसे में एक घंटे तक थाने के चारों जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें