फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से नहीं जूझेंगे लोग

Thu, 22 Jan 2015 11:28 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सहकारी गन्ना समिति में अब जलभराव से किसानों को नहीं जूझना पड़ेगा। समिति के फर्श को ऊंचा कराया जाएगा। मुख्य गेट भी आकर्षक बनेगा। भवन की मरम्मत होगी। इसके अलावा समिति परिसर में नीलाम हुए जर्जर खाद गोदाम भवन के स्थान पर 37 लाख रुपये की लागत से गोदाम का निर्माण कराया जाएगा। गोदाम निर्माण की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।
सहकारी गन्ना समिति का फर्श सड़क से नीचा होने पर हल्की सी बारिश मेें किसानों, कर्मचारियों आदि को समिति पहुंचने पर जलभराव से जूझना पड़ता है। इसके अलावा भवन जर्जर होने से कर्मचारियों को अभिलेख सुरक्षित बचाने को मशक्कत करनी पड़ती है। समिति सचिव देव सिंह राना ने बताया कि भवन की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। परिसर को ऊंचा कराकर सीमेंट की ईंटों को बिछवाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम नीलाम मेें पूल बन जाने की भेजी रिपोर्ट
पूरनपुर। सहकारी गन्ना समिति के जर्जर खाद गोदाम का नीलाम 13 जनवरी को हुआ था। नीलाम में 141 ठेकेदारोें ने भाग लिया था। नीलाम 3.40 लाख रुपये में सरफराज के नाम छूटा। नीलाम में पूल बन जाने से अधिकांश ठेेकेदार चुप रहे। मात्र कुछ ठेकेदारों ने बोली लगाकर औपचारिकता पूरी कराई। नीलाम के बाद पूल की शर्तों के अनुसार बंटवारा न होने पर ठेकेदारों ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया था और गलत ढंग से नीलाम होने का आरोप लगाते हुए दुबारा नीलाम कराने और पांच लाख रुपये में नीलाम लेने का हवाला देते हुए डीएम को पत्र भेजा था। इसके बावजूद अब तक नीलाम को निरस्त नहीं किया गया। समिति सचिव देव सिंह राना ने बताया कि ठेकेदारों के प्रदर्शन और शिकायत पर पूल बनाकर हुए नीलाम की रिपोर्ट जिला गन्ना अधिकारी को भेजी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें