फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जलाभिषेक यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

विज्ञापन
पूरनपुर में निकाली गई यात्रा में शामिल लोग।स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
पूरनपुर। महिलाओं ने जलाभिषेक यात्रा निकाली। गोमती उद्गम स्थल से शुरू हुई यात्रा नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंची। यहां महिलाओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान कई स्थानों पर फूल वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


द्वितीय महिला जलाभिषेक यात्रा में शामिल महिलाएं नगर से बस से गोमती उद्गम स्थल पहुंचीं। यहां से जल लेकर महिलाएं 13 किलोमीटर पैदल चलकर नगर में पहुंचीं। नगर में मंडी समिति के समीप, तिरंगा चौराहा, बाजार रोड पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल महिलाओं ने ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस दौरान निशा वाजपेयी, विनीता खंडेलवाल, कविता, पायल, भावना खंडेलवाल, गरिमा, श्रद्धा, किरन आदि महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें