फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जग्गा ने नरेश को पटखनी देकर कुश्ती का खिताब अपने नाम किया

Sun, 17 Aug 2025 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के पंडरी गांव स्थित प्राचीन ठाकुरजी महाराज मंदिर परिसर में आयोजित चार दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन हुए दंगल में पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए।
विज्ञापन

मेले का मुख्य आकर्षण समापन दिवस पर आयोजित पारंपरिक दंगल रहा। इसमें दूर-दराज के कई नामचीन पहलवानों ने कुश्ती कला में दमखम दिखाया। बरेली से आए राहुल और रोहित, रामपुर के अतेंद्र व गुड्डू, मेरठ के रोहित राजा और मझोला के सरवन ने रोमांचक मुकाबले लड़े। जिनमें राहुल, रोहित और सरवन विजेता बने। सबसे ज्यादा रोमांचक इनामी कुश्ती पंडरी के जगराज सिंह उर्फ जग्गा और धनकुना के नरेश पाल के बीच हुई। लगभग 15 मिनट तक चले इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में जग्गा ने अपने दांव से नरेश को पटखनी देकर इनामी कुश्ती का खिताब अपने नाम किया। कुश्ती देखने हजारों ग्रामीण मंदिर परिसर में जमा हुए।जोरदार तालियों से पहलवानों का हौसला बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें