बाघिन ने घर में घुसकर बछिया पर किया हमला
हजारा क्षेत्र के गांव अशोक नगर के समीप दो शावकों के साथ गन्ने के खेत में पिछले कई दिनों से डेरा जमाए बाघिन ने मंगलवार की रात गांव के त्रिभुवन सिंह के घर में घुसकर बछिया पर झपट्टा मारा। शोर-शराबा पर बाघिन फिर गन्ने के खेत में घुस गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया।
विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि महीनों से बाघ, बाघिन, तेंदुआ घरों में घुसकर पालतू पशुओं का शिकार कर रहे हैं। वन्यजीवों की चहलकदमी के चलते खेतों में जाना दूभर हो गया है। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि पखवाड़ा भर से बाघिन की चहलकदमी की जानकारी मिल रही है। बाघिन एक घर में घुसकर निकली है। टीम को बाघिन के पंजों के निशान मिले हैं।