फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नीच निर्मित मांझा बेचा तो खैर नहीं, 26 विक्रेताओं को नोटिस

Wed, 14 Feb 2024 03:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सदर कोतवाली में सीओ सिटी ने पतंग व्यापारियों के साथ बैठक कर चीनी मांझा बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि चीन निर्मित बेचने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने 26 दुकानदारों को नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

वसंत पंचमी के दिन शहर में बड़े पैमाने पर पतंगबाजी होती है। बुधवार को यह त्योहार मनाया जाना है। ऐसे में कई बार चायनीज मांझा से पतंग उड़ाने से लोग घायल हो जाते हैं। पशु-पक्षी भी चायनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। पिछले साल भी शहर में दो लोग चायनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए थे।
सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने सदर कोतवाली परिसर में शहर के पतंग विक्रेताओं के साथ बैठक की। विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि यदि किसी पतंग विक्रेता के यहां चायनीज मांझे की बिक्री होती पाई गई, तो उस पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इतना ही नहीं शहर में 26 पतंग विक्रेताओं को पुलिस की ओर से नोटिस भी जारी किया गया।
विज्ञापन

समें चायनीज मांझे की बिक्री न करने की स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है। बैठक में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी संजीव शुक्ला समेत पतंग विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें