फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी का आईटीआई कॉलेज में हंगामा

Wed, 04 Mar 2015 11:22 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने दूसरे सेमेस्टर के परीक्षाफल में संशोधन न होने के विरोध में प्रिंसिपल रूम में जमकर हंगामा किया और धरना दिया।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्टेनो हिंदी अज्ञैर इम्ब्राइडरी एंड निडिल वर्क की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं पिछले साल अगस्त में हुई थीं। व्यवसायिक शिक्षा परिषद की ओर से पिछले महीने घोषित परीक्षा परिणाम में सभी 35 विद्यार्थियों को अनुपस्थित दिखाया गया। शिकायत के बाद परीक्षाफल में संशोधन तो हुआ, लेकिन सभी विद्यार्थियों को शून्य अंक देते हुए फेल दर्शा दिया गया। इधर बुधवार को तमाम विद्यार्थी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठनमंत्री दीपक कुमार के नेतृत्व में प्रिंसिपल रूम में जा धमके। कार्यकर्ताओं ने राज्य व्यवसायिक परीक्षा परिषद के निदेशक को संबोधित प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा और समस्या का समाधान कराने की मांग की। प्रिंसिपल ने समस्या उनके स्तर की न होने की बात कहते हुए असमर्थता जताई, जिस पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। प्रिंसिपल रूम में ही जमीन पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रिंसिपल व छात्रनेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में कार्यकर्ताओं ने समस्या का समाधान जल्द न होने पर दोबारा धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी देते हुए धरना समाप्त कर दिया। धरना देने वालों में शिवम कुमार, रूबी मिश्रा, निशा, रोहित, रति, नईम, प्रशांत, अभिषेक, कौशल, शुभम, जीतू सूर्या आदि मौजूद रहे। इस संबंध में प्रिंसिपल राधाकृष्ण ने बताया कि मामले को लेकर राज्य व्यवसायिक परीक्षा परिषद के निदेशक को दो बार पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सुनील-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें