शहर में आसमान में छाये बादल । संवाद
सोमवार को बादलों के कारण मंद रही धूप
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सोमवार को भी बादल छाए रहे और तेज हवा बहती रही। इससे धूप मंद रही। शाम को हवा का वेग बढ़ जाने से ठंड में हल्का इजाफा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बादल इसी तरह से छाए रहेंगे। दो और तीन मार्च को बारिश होने की संभावना है।
बीते तीन दिनों से बादल छाए हुए है और दिन में तेज हवा भी चल रही है। इससे मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। दिन में धूप का असर भी कम रहता है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि दो और तीन मार्च को बारिश हो सकती है।