मथना जपती में पुतला फूंकते भाकियू पदाधिकारी । संवाद
- डब्लूटीओ के खिलाफ नारेबाजी भी की
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने सोमवार को राष्ट्रीय आह्वान पर मथना जपती में ट्रैक्टरों समेत एकत्र होकर दिल्ली कूच को लेकर एकता दिखाई। इसके बाद नारेबाजी करते हुए वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (डब्लूटीओ) का पुतला फूंका।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के सिख बहुल गांव मथना जपती में भाकियू टिकैत गुट के युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर लेकर मुख्य मार्ग पर पहुंचे। दिल्ली की ओर दिशा में ट्रैक्टर को खड़ा करके कूच करने पर बल दिया। गोगी ने कहा कि राष्ट्रीय आह्वान पर सभी दिल्ली रवाना होने के लिए तैयार हैं।
पदाधिकारियों ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन का विरोध किया। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की मौजूदगी में मुख्य मार्ग पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान नानक सिंह, बलजीत सिंह, सुरेश वर्मा, जमुना प्रसाद, जितेंद्र सिंह, नसीमुद्दीन और गुरविंदर सिंह समेत किसान नेता मौजूद रहे।