फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दोपहर बाद हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
बुधवार को रिमझिम बारिश में छाता लगाकर जाता राहगीर।
विज्ञापन
पीलीभीत। सुबह से बादल छाए रहने के बाद दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। यह शाम तक जारी रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। ठंडी हवा ने भी उमस से राहत दी।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से बादल आ-जा रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। इससे गर्मी के साथ ही उमस बढ़ने से लोग परेशान थे। बुधवार को फिर से बादल आए और मौसम ठंडा हो गया। दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। कुछ देर तेज बारिश होने के बाद बंद हो गई। फिर रुक-रुककर शाम तक बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार आज बृहस्पतिवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया बुधवार को अधिकतम तापमान 32.3 और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें