फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर के विकास के लिए मस्तिष्क का स्थिर होना जरूरी : सीएमओ

विज्ञापन
माधौटांडा सीएचसी में आयोजित गोष्ठी में मौजूद सीएमओ । संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। अंतरराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को माधोटांडा सीएचसी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं गोष्ठी हुई। इसमें सीएमओ डॉ. आलोक अग्रवाल ने अपने अनुभवों के साथ जरूरी जानकारियां साझा कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि समय के साथ सामाजिक गतिविधियां भी बदल रहीं हैं। पहले बुजुर्ग हर बीमारी का घर पर ही इलाज ढूंढ लेते थे, जरूरत है कि खुद के साथ अपने परिजन को बेहतर वातावरण दें। काम के साथ परिवार को भी समय दें। नींद, घबराहट, उलझन आदि की स्थिति लगातार बनी रहने पर जिला अस्पताल में परामर्श जरूर लें।
मनोचिकित्सक के. पल्लवी ने कहा की समय के साथ मानसिक समस्याएं भी बढ़ रही हैं। बच्चों में मोबाइल का अधिक प्रयोग भी समस्या अधिक बढ़ा रहा है। समस्याओं के निस्तारण के लिए स्वयं का जागरूक होना जरूरी है। लगातार समस्या बनी रहने पर विभाग द्वारा निशुल्क काउंसलिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध है। इस मौके पर प्रदीप कुमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विवेक सिंह, शिव कुमार गायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें