फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलदल में लगा है इंडिया मार्का हैंडपंप

Fri, 29 Jan 2016 12:06 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खांडेपुर में दलदल में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले करीब एक वर्ष से निष्प्रयोज्य अवस्था में पड़ा है और इस हैंडपंप से ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

गांव खांडेपुर में जल निगम के कर्मचारियों ने करीब एक वर्ष पूर्व गलत स्थान पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगवा दिया था। इस स्थान पर हर समय दलदल बना रहता है, जिससे लोग इस हैंडपंप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। निवर्तमान ग्राम प्रधान ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया था। इस अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में रोष है। इस बावत बीडीओ सीके श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक उन्हें खराब हैंडपंप की जानकारी नहीं थी। जल्द ही इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें