फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में अनियमितताओं  पर भड़का कांग्रेस सेवादल

Mon, 16 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- नेहरू ऊर्जा उद्यान में दिया सांकेतिक धरना, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

जिला कांग्रेस सेवा दल सदस्यों ने नगरपालिका में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में सांकेतिक धरना दिया। सदस्यों ने धरनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की। 
विज्ञापन

जिला कांग्रेस सेवादल के जिला प्रभारी नत्थूलाल शर्मा के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नेहरू ऊर्जा उद्यान में सांकेतिक धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि नगर पालिका परिषद के अधिकारी व जनप्रतिनिधि अपने हितों की पूर्ति कर सरकारी संपत्तियों पर बड़े बड़े पूंजीपतियों के अवैध कराए हुए है। विकास के नाम पर आई धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। मरम्मत कार्य के नाम पर वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों टेंडर निकाल करोड़ों की धनराशि का बंटरबांट किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार राजीव निगम को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुडिय़ा पनई उर्फ सुनगढ़ी के अंदर स्थित भूमि का कब्जामुक्त कराकर महात्मा गांधी के नाम पर पार्क की स्थापना कराने, चीनी मिल रोड के मुख्य डाकघर के सामने पड़ी नजूल भूमि पर सार्वजनिक उपयोग के भवनों का निर्माण कराने, ठेके के 140 मजदूरों के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े को मस्टरोल का सत्यापन कर घोटालों का पर्दाफाश कराने, तालाबों व नजूल संपत्तियों का श्वेतपत्र जारी कराने आदि की मांग की गई। ज्ञापन में पखवाड़ा भर के भीतर समस्या का समाधान न होने पर 16 मई से अनिश्चतकालीन अनशन शुरू करने की चेतावनी दी गई। धरना देने वालों में वीरेंद्र रस्तोगी, शशांक मिश्रा, असलम अंसारी, इजहार असलम, पवन वर्मा, मुनेंद्रपाल, इंद्रदेव, लखवीर सिंह, छदम्मीलाल, वेदप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें