फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट स्थगित, निर्यात प्रोत्साहन समिति की होगी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नौ सितंबर को होने वाली इन्वेस्टर्स समिट को स्थगित कर दिया गया है। अब इस दिन जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक होगी। इसमें जिले के उद्यमियों से वार्ता होगी और जिले के किन उत्पादों का निर्यात किया जा सकता है, इस पर मंथन होगा।
विज्ञापन

जिला उद्योग एवं उद्यमिता प्रोत्साहन केंद्र जिले में निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए योजना बना रहा है। इसके लिए नौ सितंबर को इन्वेस्टर्स समिट कराने की तैयारी थी लेकिन कुछ बड़े निवेशकों द्वारा समिट के समय में बदलाव कराने की बात रखी गई। जिसके बाद इसे स्थगित करते हुए सिर्फ निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक रखी गई है। जिले में बड़े स्तर पर कृषि होती है।
इसके अलावा फर्नीचर और बांसुरी का भी काम होता है। जिला उद्योग एवं उद्यमिता प्रोत्साहन केंद्र जिले में बड़े निवेशकों को लाना चाहता है। साथ ही जिले से होने वाले निर्यात को बढ़ावा देने चाहता है। इसलिए काफी समय से निष्क्रिय चल रही निर्यात प्रोत्साहन समिति को सक्रिय किया जा रहा है। इससे जिले के उद्यमियों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इस बार जिले का गेहूं विदेशों तक निर्यात किया गया
इस बार बड़ी मात्रा में भारत से गेहूं विदेशों में निर्यात किया गया। अपने जिले से भी करीब बीस रैक गेहूं विदेशों तक भेजा गया। पीलीभीत जंक्शन से रैक की सुविधा शुरू होने से कृषि उत्पादों को बाहर भेजने में बढ़ावा मिला। इसका फायदा किसानों को भी हुआ और पहली बार गेहूं सरकारी समर्थन मूल्य से ज्यादा कीमत पर बिका।
‘इन्वेस्टर्स समिट के कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब ये समिट सितंबर आखिर में कराने की योजना है। नौ सितंबर को निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक होगी। इसमें जिले में किन उत्पादों का निर्यात किया जा सकता है उसपर मंथन होगा।’
विज्ञापन

- आत्मदेव शर्मा, उपायुक्त जिला उद्योग एवं उद्यमिता प्रोत्साहन केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें