तीन दिवसीय दौरे पर आए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथारिटी (एनटीसीए) के सदस्य सचिव बीएस बोनाल ने रविवार को किशनपुर सेंचुरी और लग्गा भग्गा क्षेत्र का भ्रमण किया। यहां अब तक कराए गए कार्यों का मूल्यांकन किया। साथ ही भविष्य में कराए जाने वाले कार्यों की संभावनाएं तलाशी।
पहले दिन चूका स्पॉट का लुत्फ उठाने के बाद रविवार को वह एसडीओ डीपी सिंह के साथ लखीमपुर खीरी क्षेत्र में स्थित किशनपुर सेंचुरी पहुंचे। यहां उन्होंने वन्यजीव संरक्षण की स्थिति की जानकारी ली और यहां चल रहे कार्यों को देखा। दोपहर बाद उन्होंने लग्गा भग्गा क्षेत्र का निरीक्षण किया। लग्गा भग्गा क्षेत्र में नेपाल से सटी सीमा होने के कारण उन्होंने विशेष निगरानी रखने और दूसरे देश से आने जाने वन्यजीवों की नियमित मॉनटरिंग की जरूरत बताई।