फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में जांच शुरू, नोटिस जारी

Tue, 26 Aug 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार देर रात सूचना पर पहुंचे एमओआईसी डॉ. मनीष राज शर्मा ने मौके का निरीक्षण कर अस्पताल के अभिलेख खंगाले। संचालक को दो दिन के भीतर प्रकरण से संबंधित समस्त दस्तावेज और अस्पताल के कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम को हुई थी। माधोटांडा क्षेत्र के सेल्हा गांव की एक महिला अचानक बीमार हो गई थी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए माधोटांडा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल में हंगामा किया।
हालांकि, अस्पताल संचालक ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो देर रात करीब दस बजे पूरनपुर के एमओआईसी डॉ. मनीष राज शर्मा टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और उपचार से संबंधित जानकारी के साथ दस्तावेजों की जांच की। फिलहाल विभागीय जांच जारी है और अस्पताल संचालक पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

एमओआईसी ने बताया कि माधोटांडा स्थित अस्पताल पहुंचकर जांच की गई। संचालक को दो दिन के अंदर महिला के इलाज और अस्पताल से संबंधित दस्तावेज के साथ स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। सही जवाब न मिलने पर अधिकारियों के निर्देश पर अस्पताल को सील किया जाएगा। विभागीय सूत्रों की मानें तो महिला लीवर कैंसर से पीड़ित थी। इसके बावजूद निजी अस्पताल के संचालक ने उसका उपचार किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें