फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इंसुलेटर खराब, एक घंटा बाधित रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के खकरा फीडर का इंसुलेटर पंक्चर होने से सौ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति करीब एक घंटे तक बाधित रही। इसके अलावा भी शहर के अन्य इलाकों में कटौती की समस्या से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर में खकरा फीडर के आवास विकास स्थित कांशीराम कॉलोनी का करीब 12 बजे इंसुलेटर पंक्चर हो गया। इससे वहां के सौ उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंची टीम ने करीब एक घंटे के बाद वहां की आपूर्ति को सुचारु किया। इसके बाद भी वहां कटौती की सिलसिला जारी रहा। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा शहर के सेंट्रल बैंक, जेपी रोड, खुशीमल मोहल्ले में तकनीकी समस्या से आधा घंटा आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरंजनकुंज, आवास विकास, साहूकारा, रामबिहार, नई बस्ती, तुलाराम, रामबाटिका आदि इलाकों में भी कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि खकरा फीडर पर इंसुलेटर पंक्चर हो गया था। इससे वहां की सप्लाई प्रभावित रही। इसके अलावा अन्य स्थानों पर आपूर्ति सुचारु रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें