पूरनपुर। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, सीओ विशाल चौधरी ने नगर के बाहर चल रही पटाखे की दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानों और उनके बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, पानी और बालू पर्याप्त मात्रा में रखने, दुकान की रात में निगरानी करने के निर्देश दिए।
नगर में पटाखे की छह दुकानें हैं। जो कोतवाली रोड और असम हाईवे के किनारे है। सोमवार शाम को एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, सीओ विशाल चौधरी, कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने टीम के साथ पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद कोतवाल ने बताया कि निरीक्षण में सभी पर वैध लाइसेंस मिले। आग बुझाने के यंत्र भी ठीक थे। आतिशबाजों को दुकान के समीप आग बुझाने के लिए पर्याप्त बालू और पानी की व्यवस्था रखने, दुकानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, दुकानों की रात में निगरानी करने, शाम को दुकानें बंद करने के समय बिजली लाइन को कट करने आदि के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि किसी भी आतिशबाज के यहां पटाखे बनते नहीं पाए गए। आतिशबाजों ने बताया कि वे लोग रेडीमेड पटाखा बाहर से मंगवाकर बिक्री करते है।