फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्कूलों में शिक्षण का स्तर सुधारने के निर्देश

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय दियूनी केसरपुर में निरीक्षण करते सीडीओ और बीएसए।स्रोत:​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
फोटो 10
विज्ञापन

सीडीओ और बीएसए ने किया मरौरी ब्लॉक के गांव दियूनी केसरपुर और सैदपुर का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी


पीलीभीत। सीडीओ और बीएसए ने मरौरी क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अफसरों ने विद्यार्थियों से पुस्तक पढ़वाकर देखीं। जिसमें शिक्षा का स्तर सामान्य मिला। इसपर उन्होंने शिक्षण स्तर में सुधार के निर्देश दिए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी कुमुदेंद्र कलाकर और बीएसए अमित कुमार सिंह ने विकास क्षेत्र मरौरी के प्राथमिक विद्यालय दियूनी केसरपुर एवं सैदपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में कक्षाएं संचालित मिलीं और शिक्षक भी थे। सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय दियूनी केसरपुर में कक्षा तीन के छात्रों से हिंदी की किताब पढ़वाई। जिसमें शिक्षा गुणवत्ता सामान्य स्तर की मिली।
विज्ञापन

इसपर प्रधानाध्यापक एवं कार्यरत शिक्षामित्र को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय सैदपुर में विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता का स्तर ठीक पाया गया। सीडीओ ने विद्यालय की प्रधान अध्यापक से ऑनलाइन उपस्थिति के बारे में आ रही परेशानियों के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन

बीएसए ने प्रधान अध्यापक से टैबलेट को लेकर उसमें आ रही दिक्कतों के बारे में भी पूछा। साथ ही डीबीटी, कायाकल्प, यूडायस, परिवार सर्वे को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दियूनी केसरपुर की प्रधानाध्यापक को प्रधान से संपर्क कर दिव्यांग शौचालय बनवाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें