फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ललौरीखेड़ा में कम हुए संस्थागत प्रसव, डीएम बोले- सुधार करें

Thu, 24 Aug 2023 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जिला स्वास्थ समिति की बैठक लेते डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार । स्त्रोत - सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति नियमित टीकाकरण एवं आईएमआई 5.0 की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में हुई। बैठक के दौरान डीएम ने समस्त सरकारी अस्पतालों एवं सब सेंटरों पर होने वाले प्रसवों की जानकारी ली। ललौरीखेडा में प्रसव की संख्या कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराई जाए। जननी सुरक्षा योजना के तहत भुगतान कराने के लिए कहा। गोल्डन कार्ड की समीक्षा के दौरान कार्ड वितरण की लेकर जानकारी ली। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व हेल्थ एटीएम के बारे में भी सीएमओ से पूछा।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान आंगनबाडी केंद्रों पर कैंप लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। संस्थागत प्रसवों की जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रगति कम पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए। आशाओं का भुगतान समय से करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें