फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फेसबुक पर दोस्ती कर दरोगा ने दिया शादी का झांसा, फिर होटलों में ले जाकर लूटता रहा आबरू

Mon, 24 Feb 2025 06:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बागपत जिले की रहने वाली युवती ने पीलीभीत के गजरौला थाने में तैनात दरोगा पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर आरोपी दरोगा समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप गजरौला थाने के दरोगा पर लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आठ माह तक आरोपी ने अलग-अलग जगहों पर बुलाकर उसके साथ संबंध बनाए और फिर शादी से इंकार कर दिया। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने धमकाया। एसपी के आदेश पर गजरौला थाने में आरोपी समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


बागपत जिले की निवासी युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कुछ समय से गुरुग्राम हरियाणा में रहती है। फेसबुक पर अंकित नाम के युवक से बातचीत हुई। उसने बातचीत करने के लिए कई बार मना किया, लेकिन युवक नहीं माना। यूपी पुलिस में होने के साथ एक ही जिले का बताकर युवती को शादी का झांसा दिया। आरोपी बागपत के बसौली का रहने वाला है। इसके बाद उसने 24 जून 2024 को उसे साकेत मेट्रो स्टेशन बुलाया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: एसपी को कार से घसीटने वाले तीन सिपाहियों सहित चार को 10-10 साल की कैद, कोर्ट ने अर्थदंड भी लगाया
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन पहुंचने के बाद पास में ही ठहरने की बात कहकर युवती को अपने साथ ले गया। जहां कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे उसे नींद आ गई। कुछ घंटे बाद उसे होश आया तो वह नग्न अवस्था में थी। पूछने पर आरोपी शादी करने की बात कहकर चला गया। इसके बाद कई बार अलग जगह बुलाकर रूम पर ले जाकर यौन शोषण करता रहा। मारपीट कर गला भी दबाया। शादी की बात कहने पर आरोपी डराने-धमकाने लगा।

आरोपियों ने दोस्तों को भेजे फोटो 
यह भी बताया कि आरोपी ने उसके फोटो अपने दोस्त प्रवीन व दो अन्य युवतियों को भेज रखी थी। दोस्त प्रवीण ने भी उसे कॉल कर अपशब्द व गालियां दी। परेशाान होकर उसने आरोपी के भाई अनुज से शिकायत की तो वह भी उसे फ्रॉड कहकर धमकाने लगा। पिस्टल की वीडियो बनाई और भेजकर डराया गया। थानाध्यक्ष के पास पहुंचकर शिकायत की तो उन्हें आरोपी को बुलाकर एक सप्ताह में शादी की बात तय करने का समय दिया। इसके बाद आरोपी बातों में उलझाकर टालता और धमकाता रहा। 22 जनवरी 2025 को वह पीलीभीत एसपी कार्यालय पहुंची। 
विज्ञापन

आरोप है कि शिकायत कर जैसे ही वह बस पर जाकर बैठी तो आरोपी, उसका दोस्त और प्रवीन व एक अन्य कांस्टेबल वहां मौजूद था। आरोपियों ने बस से उतारकर जबरन कार में बैठाया और धमकी देने लगे। आरोपी के भाई भी शामिल रहे। रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने लगे। पुलिस ने आरोपी दरोगा अंकित, उसके भाई अनुज, पिंकू, उसकी मां और दोस्त प्रवीन, एक अज्ञात कांस्टेबल व व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें