पूरनपुर। बृहस्पतिवार की रात किसान नेता की छत पर रिवाल्वर लेकर चढ़े दरोगा की फुटेज सीसी कैमरे में कैद हो गईं।
शुक्रवार को अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ सीओ से मिलकर मामले की शिकायत की, साथ ही उन्हें वीडियो भी सौंपा। सीओ को दिए पत्र में कहा है कि अन्नदाता किसान यूनियन युवा के जिला महासचिव/ सेहरामऊ उत्तरी के गांव बारी बुझिया भोपतपुर निवासी देवेंद्र सिंह के घर की छत पर बृहस्पतिवार को एक दरोगा रिवाल्वर लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए चढ़ा। दरोगा को एक अन्य व्यक्ति टार्च की रोशनी से इशारा कर रहा था। सीसी कैमरे में दरोगा की फोटो कैद हो गई। पत्र में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई। सीओ प्रतीक दहिया ने जांच कराने का आश्वासन दिया। संवाद