फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अफसर ने जुटाई धान खरीद और गन्ना क्रय केंद्रों की जानकारी, दिए निर्देश

विज्ञापन
एलएच शुगर फैक्ट्री का निरीक्षण करते जिले के नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन के निर्देश पर जिले के नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चंद्रा ने तीन दिवसीय भ्रमण के तहत रविवार सुबह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों से बात की। फिर शाम को गांधी सभागार में धान खरीद, गन्ना क्रय केंद्र, किसान संवाद समेत अन्य बिंदुओं को लेकर समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

गांधी सभागार में हुई बैठक में नोडल अधिकारी ने पहले धान खरीद का हाल जाना। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि वर्तमान में कुल 95 क्रय केंद्रों पर खरीद चल रही है। 58900 पंजीकृत किसानों से 29.60 लाख क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। नोडल अधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष धान क्रय की स्थिति, मिलर्स को धान की डिलीवरी, केंद्र पर अवशेष धान, डिलीवरी धान पर देय चावल, किसानों के भुगतान को लेकर भी जानकारी जुटाई और समय पर भुगतान कराने के निर्देश दिए। गन्ना क्रय केंद्रों की समीक्षा के दौरान डीसीओ जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि 193 गन्ना क्रय केंद्र क्रियाशील हैं। फिर नोडल अधिकारी ने चीनी मिलवार गन्ना भुगतान की स्थिति जानी। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों को लेकर भी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीनेशन तैयारियों में कोल्ड चैन संबंधी व्यवस्थाएं, कोविड पोर्टल संबंधी डाटा अपलोड, प्रशिक्षण और हेल्थ केयर वर्कर डाटा अपलोड करने को उठाए गए कदमों को जाना। इस पर उन्होंने शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के साथ ही आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों की सूची प्रत्येक सीएससी-पीएससी और तहसीलों पर चस्पा कराने के निर्देश दिए। अफसरों से किसान संवाद को लेकर उठाए गए कदमों को भी जाना। बैठक में सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल सिंह, परियोजना निदेशक अनिल कुमार, डीसी मनरेगा मृणाल सिंह, उपनिदेशक कृषि यशराज सिंह आदि मौजूद थे।
एलएच चीनी मिल का किया निरीक्षण
नोडल अधिकारी ने बैठक के बाद देर शाम एलएच चीनी मिल का निरीक्षण किया। गन्ना पर्ची निर्गत व्यवस्था का जायजा लिया गया। गन्नाधिकारी ने बताया कि समस्त किसानों को एसएमएस के द्वारा पर्ची उपलब्ध कराई जा रही है। मिल में मौजूद किसानों से नोडल अधिकारी ने बात की और मोबाइल में भेजी गई पर्ची की समय सीमा को भी देखा। धर्म कांटे पर तौले जा रहे गन्ने की भी जांच की। गन्नाधिकारी को निर्देश दिए कि किसान को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें