फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ से खराब हुई गन्ने की फसल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव जसोली में बाढ़ से खराब हुए गन्ने का निरीक्षण करते चीनी मिल के जीएम।स्रोत:जीएम
विज्ञापन
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम डॉ. एचके गुप्ता ने बृहस्पतिवार को मिल के सीसीओ अवधेश कुमार के साथ गांव जसोली, दिवाली में बाढ़ से खराब हुए गन्ने की फसल देखी। जीएम को पता चला कि मिल क्षेत्र के गांव जसोली और दिवाली में बाढ़ के पानी से काफी किसानों का बहुत ज्यादा नुकसान हो गया है। इसपर उन्होंने दोनों गांवों में जाकर बाढ़ से खराब हुई फसलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आया कि गांवों में बाढ़ से गन्ने की 30 प्रतिशत फसल खराब हो गई है। जीएम ने बताया कि मिल क्षेत्र के अन्य गांवों में भी गन्ना पर्यवेक्षकों से बाढ़ में गन्ने की फसल में हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें