फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राज्यपाल के कार्यक्रम के बाद नहीं लौटाया फर्नीचर, जमीन पर बैठ रहे विद्यार्थी

Thu, 25 Jul 2024 05:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर ब्लॉक के गांव मटैया लालपुर में राज्यपाल के आने पर पास के ही गांव पुरैना ता. महराजपुर स्कूल से भेजे गए फर्नीचर को अब तक लौटाया नहीं गया है। इस वजह से विद्यार्थी जमीन पर बैठने के लिए मजबूर हैं। इसको लेकर डीपीआरओ ने गांव के प्रधान और सचिव को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

मार्च माह में राज्यपाल कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव मटैया लालपुर में आईं थीं। कार्यक्रम के लिए ग्राम पंचायत पुरैना तालुके महाराजपुर के विद्यालय का फर्नीचर वहां रखवाया गया था। निर्देश थे कि राज्यपाल के जाने के बाद फर्नीचर विद्यालय के लिए वापस कर दिया जाए। आदेश के बावजूद अभी तक फर्नीचर नहीं लौटाया गया।
इस बीच कई बार सचिव और प्रधान को नोटिस जारी किए गए लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। लापरवाही के चलते विद्यालय के बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी फर्नीचर वापस करवाने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

डीपीआरओ सतीश कुमार ने प्रधान व सचिव को तीन दिन के अंदर फर्नीचर को स्कूल पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी कार्यालय को देने के लिए कहा गया है। चेतावनी दी गई यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो दोनों के खिलाफ पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें