शारदा नदी तट पर निरीक्षण के दौरान कायोZ की जानकारी लेते मुख्य अभियंता सिंचाई एवं जल संसाधन । स
पूरनपुर। शारदा नदी में हो रहे डोजिंग चेनेलाइजेशन और जियो बैग लगाने के कार्य का मुख्य अभियंता (सिंचाई एवं जल संसाधन ) सिद्धार्थ कुमार सिंह और अधीक्षण अभियंता (सिंचाई) केसरी सिंह ने शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण में डोजिंग चेनेलाइजेशन और जियो बैग लगाने का काम धीमीगति से होना मिलने पर तेजी से काम कराकर 15 जून से पहले समाप्त कराने के निर्देश दिए गए।
शारदा नदी के समीप के गांवों को बाढ़ और कटान से सुरक्षा के लिए शारदा नदी के दाएं किनारे पर जियो बैग लगाने और नदी में चेनेलाइजेशन का काम सात मार्च से शुरू किया गया था। बाढ़ से पहले 15 जून तक बाढ़ से बचाव के कार्यों को पूरा किया जाना है। शनिवार को शासन से आए दोनों अफसरों ने मोटर बोट से नदी में घूमकर डोजिंग चेनेलाइजेशन कर बनाई गई नई धार को देखा।
नदी के बाईं ओर बचाव को हो रहे मिट्टी से बांध की जानकारी की। जियो बैग के कार्य के निरीक्षण में जियो बैग की दो लेयर लगने की जगह अब तक एक ही लेयर लगना मिलने पर बाढ़ खंड के अफसरों से नाराजगी व्यक्त कर शीघ्र ही दूसरी लेयर लगवाकर 15 जून से पहले काम समाप्त कराने के निर्देश दिए।
डोजिंग चेनेलाइजेशन भी धीमा मिलने पर उसे तेजी से कराने के निर्देश दिए। शनिवार को डोजिंग चेनेलाइजेशन कर खोली गई नई धार को भी देखा। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता आशुतोष, सहायक अभियंता डीएन शुक्ला, चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू आदि साथ रहे। ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि नदी के बाएं किनारे पर भी मिट्टी का बांध बनाया जाना शुरू कर दिया गया है।