फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर आयुक्त खाद्य ने परखी खरीद की हकीकत

Mon, 11 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को अपर आयुक्त लखनऊ से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत पहुंचे। मंडी पहुंचकर उन्होंने खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद मंडी सभागार में बैठक ली। गेहूं खरीद समीक्षा में जिले की स्थिति से वह असंतुष्ट दिखे। पीसीएफ की खरीद सबसे कम मात्र नौ प्रतिशत और यूपी एग्रो की 17 प्रतिशत खरीद होने पर उन्होंने खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए साथ ही सभी प्रबंधकों ने क्रय केंद्रों व गांव का दौरा कर किसानों से बात करने के निर्देश दिए। बैठक में कई एजेंसियों के प्रबंधकों के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने नोटिस जारी करने के निर्देश भी डिप्टी आरएमओ को दिए। बैठक में बाद उन्होंने बताया कि मंडल में जिले की स्थिति चौथे नंबर पर पाई गई है। इसमें 63.2 प्रतिशत खरीद के साथ बदायूं प्रथम, 40.67 प्रतिशत के साथ बरेली द्वितीय और 33.31 प्रतिशत खरीद कर शाहजहांपुर तृतीय स्थान पर है जबकि पीलीभीत में मात्र 25.41 प्रतिशत ही खरीद हुई है। उन्होंने बताया बारदाने अथवा धन की कहीं कमी नहीं है। यदि थोड़ा सा प्रयास किया जाए तो खरीद बढ़ सकती है। इस मौके पर आरएमओ राममूर्ति पांडेय, डिप्टी आरएमओ ईश्वर चंद्र गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


निरीक्षण में बंद मिला क्रय केंद्र
बीसलपुर। लखनऊ से आए अपर आयुक्त (खाद्य) श्याम सुंदर शर्मा ने गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें कर्मचारी कल्याण निगम का केंद्र बंद मिला। गेहूं खरीद की स्थिति भी ठीक न होने पर उन्होंने खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। तौल की दैनिक रिपोर्ट का मैसेज न भेजने और बोरी की सिंगल सिलाई करने पर नाराजगी व्यक्त की उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों से समस्याएं पूछीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें