राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एव चिकित्सालय का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने शुक्रवार को सुबह पौने दस बजे ही ललित हरि राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय पहुंच गए। वहां ओपीडी में कई चिकित्सकों के कक्ष खाली पड़े थे। जब उन्होंने हाजिरी रजिस्ट्रर को अपने कब्जे में लिया तो देखा कि डॉक्टरों समेत 53 कर्मचारी अनुपस्थित हैं। इन सभी अनुपस्थित दर्ज करते हुए उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए।
ललित हरि राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय में चिकित्सा सेवाएं ठीक तरीके से संचालित न होने शिकायत प्रशासन को मिल रही थी। हकीकत देखने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे तो कई डॉक्टर और कर्मचारी दस बजे तक नहीं पहुंचे थे। लेकिन दस से साढ़े दस बजे तक अधिकतर कर्मचारी और डॉक्टर आ गए लेकिन उन्हें अनुपस्थित ही माना गया। कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि जो अनुपस्थित हैं उन्हें जवाब-तलब किया जाएगा। सभी की उपस्थिति नियत समय पर ही होनी चाहिए।
मैं तो लखनऊ में हूं। डॉ. शिप्रा के पास प्राचार्य का चार्ज था। मुझे फोन पर स्टाफ अनुपस्थित होने की जानकारी मिली है। इस मामले में निरीक्षण आख्या मिलते ही कार्रवाई होगी।
डॉ. सुदीप सहाय बेदार, प्राचार्य