फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूछताछ काउंटर खाली, ट्रेनों की जानकारी के लिए भटक रहे यात्री

Wed, 01 Jan 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत के रेलवे स्टेशन पर खाली पड़ा पूछताछ काउंटर।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। रेलवे स्टेशन पर बने पूछताछ काउंटर पर कर्मचारी न होने से यहां पहुंचने वाले यात्रियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। देरी से आने-जाने वाली ट्रेनों की भी जानकारी नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

कई बार सटीक जानकारी न मिल पाने के कारण यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। रविवार को शाहजहांपुर की ट्रेन देरी से आने के बाद भी यात्रियों को जानकारी देने के लिए काउंटर पर कोई कर्मचारी नहीं था। ट्रेन के आने का समय जानने के लिए यात्री यहां-वहां भटकते रहे।
जिम्मेदारों ने ट्रेन के देरी से आने की सूचना भी पूछताछ काउंटर पर नहीं चस्पा की। यही नहीं प्लेटफार्म पर लगी स्क्रीन पर ट्रेन का समय सही दिख रहा था। ऐसे में काफी यात्री प्लेटफार्म नंबर चार पर भ्रमित होते रहे। बरेली मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ काउंटर पर अब कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है, लोग मोबाइल एप के माध्यम से ट्रेन का स्टेटस देख लेते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें