इनर व्हील क्लब के समारोह में मौजूद पदाधिकरी।स्रोत:क्लब
पीलीभीत। इनरव्हील क्लब ने अपना 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष ने मौजूदा अध्यक्ष को चार्ज सौंपा।
शहर के एक होटल में आयोजित समारोह का शुभारंभ पूजन के साथ किया गया। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष माया अग्रवाल से नव निर्वाचित अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल और सचिव शालिनी गुप्ता को चार्ज सौंपा।
इस दौरान क्लब की सामुदायिक सेवा और सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर किया गया। जिसमें दो बालिकाओं की शिक्षा का प्रायोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को छाते बांटे गए।
क्लब ने हर साल दसवीं के टॉपर बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान करने का निर्णय किया। इस दौरान क्लब संपादक पूजा खंडेलवाल, सुमन, परविंदर, पूनम सहित काफी लोग मौजूद रहे।