फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ में हुए नुकसान का दिलाया जाए मुआवजा, व्यापारियों ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौपते व्यापारी।स्रोत:व्यापारी
विज्ञापन
पीलीभीत। पिछले दिनों हुई भारी वर्षा और बैराजों से छोड़ा गया पानी शहर में घुस गया था। ऐसे में काफी पानी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों तथा गोदामों में भी भर गया। इससे उनको काफी नुकसान हुआ। ऐसे में मुआवजे की मांग को लेकर व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन दिया। साथ ही सर्वे कराकर शीघ्र भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है पिछले दिनों हुई बारिश के कारण काफी पानी व्यापारियों के प्रतिष्ठानों तथा गोदाम में भी भर गया।
जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ। व्यापारियों ने बाढ़ के पानी से हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की। ज्ञापन देने के दौरान नगराध्यक्ष रणवीर कुमार पाठक, आरके शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष शैली शर्मा, आशीष लोधी, रशीद अंसारी, मुस्तकीम मलिक, मोहम्मद ममनून, संदीप सक्सेना, गौतम गुहा, सुनील वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें