फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना न्यूरिया क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला यार खां निवासी मोहम्मद जीशान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 मई को वह अपनी भाभी 30 वर्षीय फरजाना पत्नी इरशाद को मोटरसाइकिल से दवाई दिलवाने के लिए पीलीभीत जा रहे थे। रास्ते में बिथरा अड्डे के समीप कार ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई।
उनका बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रभारी निरीक्षक न्यूरिया प्रदीप विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें