पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ा कलां के कंपोजिट स्कूल में चूल्हे पर एमडीएम बनने का एक वीडियो वायरल हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र ने बताया कि जानकारी पर पता चला कि सोमवार को गैस अचानक खत्म हो गई थी। सड़क खराब होने की वजह से गैस सिलिंडर देने वाला गांव नहीं पहुंचा। मंगलवार को शिक्षक पूरनपुर से गैस सिलिंडर लेकर स्कूल पहुंचे। इसके बाद गैस चूल्हा पर खाना बनाया गया। संवाद