फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोतवाली पहुंचा घायल नेपाली युवक बोला- साथी की कर दी गई हत्या

Wed, 20 Sep 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कोतवाली में खड़ा घायल युवक । स्त्रोत - पुलिस
विज्ञापन
पीलीभीत। घायल हालत में एक नेपाली युवक कोतवाली पहुंचा और बोला- उसके साथी की हत्या कर दी गई है। उसे साथ लेकर पुलिस बताई गई जगह पर कई घंटे छानबीन करती रही, लेकिन न लाश मिली और न वारदात की जानकारी मिल सकी
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबियान में मंगलवार को एक नेपाली युवक घायल अवस्था में घूम रहा था। मोहल्ले के कुछ लोग उसे कोतवाली ले गए। पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने बताया कि उसके साथ दो लोग और थे। इनमें से एक ने उसके साथी की हत्या कर दी। उसे भी घायल कर दिया।
पुलिस नेपाली युवक को लेकर कई घंटों तक उसके बताए स्थान के आसपास खेतों की खाक छानती रही लेकिन कहीं कोई लाश नहीं मिली। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पूछताछ में उसने अपना नाम मेगबहादुर निवासी कुपिनडे, नेपाल बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि नेपाली युवक की सूचना पर छानबीन की गई। जिस जगह वह घटना होना बता रहा है, वहां किसी वारदात की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें