पूरनपुर। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह खैहरा ने पुलिस को सूचना देकर उनके पौत्र अर्शदीप सिंह के खाते में गलत ढंग से 65 हजार रुपये आने की सूचना रविवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी। साथ ही मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि पौत्र के खाते में धोखे से रुपये चले जाने की जानकारी मुरादाबाद से फोन कर एक युवक ने दी। साथ ही शेरपुर के अपने रिश्तेदार को रुपये देने के लिए कहा। संवाद