मुख्यमंत्री युचा उद्यमी विकास अभियान कार्यशाला में प्रतिभाग करने पहुंचे लोग स्रोत : सूचना
पीलीभीत। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता आयोजित युवा उद्यमी विकास अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला में लद्यु उद्योगों और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई। युवा उद्यमी योजना के विस्तारीकरण लक्ष्य सापेक्ष जरूरी कार्य करने के निर्देश दिए गए।
कार्यशाला में योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसमें युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाना है। वर्ष 2025-26 में जनपद के लिए 1700 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित है। कार्यशाला में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, आईटीआई व पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्रों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
लखनऊ से आए समाधान समिति के सदस्यों ने फूड प्रोसेसिंग, ब्रेड मेकिंग, मोबाइल रिपेयरिंग और एलईडी बल्ब यूनिट जैसे लघु उद्योगों की जानकारी दी। दूसरे सत्र में बैंक अधिकारियों और युवाओं से योजनाओं से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया गया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने युवाओं से रोजगार मांगने की बजाय रोजगार देने की दिशा में बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने सभी का आभार जताया।