फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे किनारे बसेगा औद्योगिक कॉरिडोर, बीसलपुर में 110 एकड़ भूमि चिह्नित

Sat, 12 Sep 2026 10:32 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले के बीसलपुर क्षेत्र में गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के किनारे बड़ा औद्योगिक हब विकसित किया जाएगा। इसके लिए करीब 110 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। इसका उद्देश्य औद्योगिक निवेश और रोजगार बढ़ाना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अब बीसलपुर क्षेत्र में दूसरा बड़ा औद्योगिक हब विकसित करने की तैयारी है। शाहजहांपुर सीमा से सटे क्षेत्र में प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इसके लिए करीब 110 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। शासन से मिले निर्देशों के बाद जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने एसडीएम बीसलपुर से भूमि और परियोजना से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


प्रस्तावित औद्योगिक हब को प्लग एंड प्ले मॉडल पर विकसित किए जाने की योजना है। इसके तहत उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं पहले से उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। प्रस्ताव में करीब 100 विश्वस्तरीय औद्योगिक पार्क विकसित किए जाने की बात सामने आई है। इससे विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगों को यहां निवेश के लिए आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व: चूका बीच में सैलानियों के लिए सस्ती होगी बोटिंग, सिक्योरिटी ऑडिट भी कराया जाएगा
विज्ञापन


अभी तक जिले की अधिकांश बड़ी विकास परियोजनाओं का केंद्र पूरनपुर, अमरिया और सदर क्षेत्र रहे हैं। ऐसे में शाहजहांपुर सीमा से लगे बीसलपुर क्षेत्र को औद्योगिक विकास से जोड़ने की पहल की जा रही है। अधिकारियों को क्षेत्र में उपलब्ध भूमि, कनेक्टिविटी और अन्य आधारभूत सुविधाओं की संभावनाओं का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी का मिलेगा लाभ
औद्योगिक हब के लिए प्रस्तावित भूमि की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे के किनारे होना माना जा रहा है। एक्सप्रेस-वे की कनेक्टिविटी मिलने से कच्चे माल की आवाजाही और तैयार उत्पादों के परिवहन में सहूलियत होगी। इससे क्षेत्र में औद्योगिक निवेश बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पहले भरा पचपेड़ा, अब बीसलपुर पर नजर
जिले में भरा पचपेड़ा क्षेत्र में औद्योगिक हब विकसित करने की पहल के बाद अब बीसलपुर क्षेत्र को दूसरे बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। डीएम ने ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के बाद भूमि और अन्य आवश्यक संसाधनों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। डीएम ने कहा प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे किनारे यह औद्योगिक कॉरीडोर बनेगा। इसके लिए 110 एकड़ भूमि चिन्हित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें