फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एमबीबीएस बैच 2026 का इंडक्शन सेरेमनी आयोजित

Tue, 06 Oct 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
नवप्रवेशित एमबीबीएस बैच 2026 कार्यक्रम में मौजूद छात्र व चिकित्सक। स्रोत- मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में सोमवार को नवप्रवेशित एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अमित कुमार एवं विभागाध्यक्षों ने दीप प्रज्वलित कर किया। एमबीबीएस बैच 2025 के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने नवागत विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है। सेवा भावना, संवेदनशीलता, अनुशासन, नैतिकता और निरंतर सीखना एक अच्छे चिकित्सक की पहचान है। उन्होंने नियमित अध्ययन, समय की पाबंदी और मरीजों के प्रति मानवीय व्यवहार अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने महाविद्यालय व संबद्ध अस्पताल की शैक्षणिक और चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी दी। परीक्षा अधीक्षक डॉ. पीसी श्रीवास्तव ने परीक्षा नियमों, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. जगदंबा सरन ने क्लिनिकल कौशल और अकादमिक डीन डॉ. श्रेयशी ने पाठ्यक्रम, उपस्थिति व मूल्यांकन व्यवस्था से अवगत कराया। वार्डन डॉ. अर्चना सिंह ने छात्रावास संबंधी नियम बताए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया। साथ ही मेंटॉर-मेंटी व्यवस्था की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ. विभूति गोयल, डॉ. दीपिका वर्मा, डॉ. केएल गुप्ता समेत संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें