फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र में मैत्री संबंध बनाने को कवायद

Thu, 23 Mar 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र में मैत्री संबंध बनाने को कवायद
विज्ञापन
 नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में चल रही तनातनी को कम करने के उद्देश्य से भारत और नेपाल के अधिकारियों ने संयुक्त बैठक की। इसमें दोनों देशों के अधिकारियों ने मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने और एक-दूसरे का सहयोग करने पर जोर दिया। बार्डर क्षेत्र में एसएसबी की नौजल्हा बीपीओ चौकी पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें भारत की ओर से एसएसबी 26वीं वाहिनी के कंपनी कमांडर विनोद कुमार व सुदीप दास और नेपाल के बाबाथान थाने के वीरदत्त पंत, बार्डस फोर्स के फलेंद्र शाही, शेरबहादुर, किशोर कुमार आदि शामिल हुए। सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि नेपाल से आने वाले लोगों को हम लोग पूरा सम्मान एवं सुरक्षा प्रदान करते हैं। जबकि भारत से जाने वालों को संदिग्ध माना जाता है। उनके सामान की तलाशी के नाम पर उत्पीड़न किया जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि करीब एक साल पूर्व नेपाल क्षेत्र में हुए विजय हीरा की हत्या के मामले का खुलासा भी अभी तक नेपाल पुलिस ने नहीं किया है। वहीं नेपाल से आए अधिकारियों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। करीब दो घंटे तक चली बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने को एक दूसरे का सहयोग करने, किसी भी सूचना मिलने पर आपस में बताने पर सहमति व्यक्त की। यहां एसएसबी के हेतराम, अजय सिंह, प्रधान राजनरायन, संजय तिवारी, रामप्रवेश सिंह, शिवपूजन गोतम, चंद्रप्रभा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें