फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता : स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा सील

विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा से सटे हजारा क्षेत्र में गश्त करते पुलिसकर्मी। स्रोत विभागभारत-नेपाल सीमा से सट
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन, होटल-ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग, बॉर्डर पर गश्त तेज
विज्ञापन

पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन, होटल-ढाबों समेत सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं, भारत-नेपाल सीमा पर भी निगरानी बढ़ाते हुए सीमाएं सील कर दी गई हैं। पुलिस और एसएसबी के अफसर गश्त कर नजर बनाए रहे।
जिले से सटी खुली नेपाल सीमा से सामान्य दिनों में लोगों का आवागमन बना रहता है। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए घुसपैठ समेत किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। कलीनगर और पूरनपुर तहसील क्षेत्र में इंडो-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में एसएसबी के साथ स्थानीय पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। कच्चे और बीहड़ रास्तों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पुलिस अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने भी चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते ने स्टेशन परिसर और आसपास के स्थानों की जांच की। यात्रियों और उनके सामान की भी तलाशी ली गई। पुलिस ने संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें