पीलीभीत। पीलीभीत के पूर्व सांसद वरुण गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर भारतीय सेना की सराहना की है। लिखा कि स्वदेशी हथियार प्रणालियों की सटीकता और क्षमता ने भारत को वैश्विक शक्ति-संतुलन में एक मजबूत फोर्स के रूप में स्थापित किया है। यह पोस्ट उन्होंने दो दिन पहले की है। उससे पूर्व भी उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की थी। पूर्व सांसद वरुण गांधी ने अपनी पुस्तक द इंडियन मेट्रापोलीज की पोस्ट को पिन किया है। पूर्व सांसद की पोस्ट से जिले में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन पोस्ट से पहले एक्स पर उनकी पोस्ट मार्च 2024 की है। संवाद