फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडी गठबंधन ने किया श्रीराम और शक्ति का अपमान : मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने पीलीभीत में जनसभा के दौरान विपक्ष पर बोला हमला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सपा, कांग्रेस के इंडी गठबंधन को भारत की विरासत की परवाह भी नहीं है। पांच सौ साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना, लेकिन इंडी गठबंधन वालों को राममंदिर के निर्माण से पहले भी नफरत थी और आज भी है। मंदिर न बने, इसके लिए उन्होंने लाख कोशिश की, लेकिन देश की जनता ने पाई-पाई एकत्र करके भव्य मंदिर बना दिया। उनके सारे गुनाह माफ करके प्राण प्रतिष्ठा में आने का निमंत्रण दिया, लेकिन उन्होंने निमंत्रण ठुकरा दिया। उन्होंने प्रभु राम का अपमान किया।

प्रधानमंत्री मंगलवार को ड्रमंड इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा काे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, समझ नहीं आता कि इनके मन में इतना जहर क्यों भरा है। उनकी पार्टी से जो प्राण प्रतिष्ठा में गए, उन्हें ही छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। कोई राम की पूजा करे तो उसे पार्टी से निकाल दो, यह कैसी पार्टी है। ऐसे पाप करने वालों को कभी भूलिएगा नहीं।
विज्ञापन


-



नवरात्र का जिक्र कर कहा- शक्ति का अपमान हो रहा है

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज नवरात्र में शक्ति की पूजा के पहले दिन याद दिला रहा हूं कि कैसे इंडी गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है। देश भर में जिस शक्ति की पूजा हो रही है उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। जिस शक्ति के आगे हम शीश झुकाते हैं, उस शक्ति को उखाड़ फेंकने की बात कांग्रेस के नेता कर रहे हैं। शक्ति का कोई भी उपासक इंडी गठबंधन को इस अपमान के लिए माफ नहीं करेगा।
-
गन्ना किसानों को अपने ही पैसे के लिए तरसाया जाता था
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा के राज में गन्ना किसानों को अपने ही पैसे के लिए तरसाया जाता था। सपा, बसपा, कांग्रेस के 14 साल के कार्यकाल में जितने रुपये गन्ना किसानों को मिले थे, उससे ज्यादा रुपयों का भुगतान योगी सरकार ने गन्ना किसानों को सात साल में किया है। उन्होंने पीलीभीत में चल रहे विकास कार्यों से हो रहे बदलाव की सराहना की। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बढ़ रही ख्याति और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की कोशिशों की भी चर्चा की। उन्होंने कि आने वाले पांच वर्षों में हम ड्रोन से खेती का नया विस्तार देखेंगे। युवा ड्रोन बनाएंगे और गांव की माताएं, बहनें पायलट बनेंगी। गांव-गांव में तीन करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी। ये मोदी की गारंटी है और मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।


तुष्टीकरण के दबाव में सीएए का विरोध कर रहे
मोदी ने कहा कि तुष्टीकरण के दबाव में ही कांग्रेस व सपा सीएए का भी विरोध कर रहे हैं। विदेशी धरती पर अत्याचार की वजह से भागे या मजबूर हुए हिंदुओं और सिख भाई बहनों को भारत अगर नागरिकता नहीं देगा तो कोई और देगा क्या? उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण के दलदल में कांग्रेस इतना डूब गई है कि उससे कभी बाहर नहीं निकल सकती। कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र बनाया है वह कांग्रेस का नहीं मुस्लिम लीग का दिखता है।


कांग्रेस ने सिखों के साथ जो किया वो भूला नहीं जा सकता

मोदी ने कहा कि समाजवादी पार्टी आज जिस कांग्रेस के साथ खड़ी है, उस कांग्रेस ने 84 में सिख भाई-बहनों के साथ जो किया था, वह कोई भूल नहीं सकता। ये भाजपा है जो सिखों के साथ पूरी शक्ति से खड़ी है। उनकी भावनाओं को समझते हुए काम करती है।
विज्ञापन

-

...और जब योगी को आगे से भेजा
मुख्यमंत्री को संबोधन के लिए जब आमंत्रित किया गया तो वह प्रधानमंत्री के सामने से जाने की बजाय पीछे से जाने लगे। इस पर प्रधानमंत्री ने पीछे से बांह पकड़कर उन्हें सामने से जाने के लिए कहा। इस पर सभी मुस्कुरा दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें