फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इंडो नेपाल बॉर्डर सड़क के लिए सुंदरनगर में पैमाइश करने पहुंची टीम

विज्ञापन
सुंदरनगर गांव में बार्डर सड़क को लेकर सर्वे करती टीम। स्रोत - टीम
विज्ञापन
कलीनगर। इंडो-नेपाल बॉर्डर सड़क के निर्माण के लिए अब नदी के इस पार पैमाइश शुरू की गई है। बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग टीम ने बॉर्डर क्षेत्र के अभियंताओं के साथ सुंदर नगर गांव के निकट पिलर संख्या 17 से पैमाइश का कार्य शुरू किया। छह सौ मीटर दायरे में पैमाइश कर सड़क को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत सरकार ने इंडो-नेपाल बॉर्डर तक सड़क को मंजूरी दी है। जनपद सीमा में सड़क निर्माण को लेकर पीटीआर का क्षेत्र आड़े आ गया। पूर्व में हुए सर्वे में सड़क के क्षेत्र में 11 सौ से अधिक पेड़ खड़े होने की बात सामने आई थी। इस कारण एनटीसीए की ओर से सड़क निर्माण के लिए अनुमति नहीं दी जा रही है। नतीजतन सालों से बॉर्डर सड़क का निर्माण अधर में लटका हुआ है। हाल ही में एक बार फिर सर्वे शुरू किया गया। इसमें राजस्व विभाग के अलावा बॉर्डर एरिया के अभियंताओं की टीम संयुक्त रूप से सर्वे कर रही है। अब तक नदी के पार सर्वे किया जा रहा था।
बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के सीमावर्ती गांव सुंदर नगर में पैमाइश का कार्य शुरू किया गया। पिलर संख्या 17 के निकट टीम ने पैमाइश की। राजस्व लेखपाल गजेंद्र सिंह की मौजूदगी में पैमाइश में जुटी टीम ने छह सौ मीटर दायरे में सड़क की स्थिति को परखकर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें