फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम अनिश्चितकालीन में तब्दील हुआ धरना

Tue, 07 Jul 2015 12:16 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण अभियान के दौरान रामस्वरूप पार्क से हटाए गए दुकानदारों का चल रहा धरना रविवार देर शाम अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हा गया। दुकानदारों ने जल्द मांगें पूरी न होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शहर के रामस्वरूप पार्क में एक जुलाई को चलाए अभियान के दौरान अतिक्रमण की जद में आए 35 खोखे/दुकानों को हटा दिया था। इसको लेकर यहां के दुकानदारों ने एक जुलाई से रामस्वरूप पार्क में ही प्रशासन के ऊपर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए धरना शुरू किया था। इधर रविवार देर शाम दुकानदारों का चल रहा धरना अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हो गया।

धरने पर दुकानदारों ने धरनास्थल पर ही रोजा इफ्तार किया। सोमवार को तेज बारिश के बावजूद तमाम दुकानदार धरनास्थल पर जमे रहे। धरने पर बैठे व्यापारियों का कहना था कि उन्हें प्रशासन ने ईद बाद ही रामस्वरूप पार्क में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक जुलाई को ही उन्हें उजाड़ दिया गया। इस दौरान काफी सामान भी नष्ट हो गया।
विज्ञापन


दुकानदारों ने तोड़ी गई दुकानों को स्थापित कराने या शहर के मुख्य बाजार में सुरक्षित स्थान पर दुकान लगाने की अनुमति देने की मांग की। मांगे जल्द पूरी न होने पर भूखहड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई। धरना देने वालों में शहजाद, अनीस अहमद, लईक, सलीमउद्दीन, नवी अहमद, अतहर शम्सी, फुजैल मियां, शब्बू, शामिख, रफीक अहमद आदि दुकानदार शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें