फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन ने फिर बढ़ाई ठंडक, ठिढुरे लोग

Wed, 16 Dec 2015 10:44 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सर्द मौसम ने बुधवार को लोगों को एक बार फिर झकझोर दिया। सुबह से दोपहर तक कोहरे की चादर व गलन भरी सर्दी से बेहाल लोग कम ही घरों से बाहर निकले। दोपहर बाद निकली धूप से भी कोई राहत नहीं मिली। कड़ाके की ठंड के चलते बाजार में भी सन्नाटे जैसा पसरा दिखा। शाम होते ही शहर की सड़कों पर भी लोगबाग कम नजर आए।
विज्ञापन

जिले में लगातार बदलते मौसम ने बुधवार को ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया। मंगलवार को पूरे दिन धूप रही तो मौसम अच्छा होने का अंदाजा लगाया जा रहा था। बुधवार को मौसम ने रंग दिखाते हुए फिर घने कोहरे की चादर व गलन भरी सर्दी से लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से दोपहर तक कोहरे की चादर के बाद निकली बेअसर धूप से कोई खास राहत नहीं मिल पाई। कड़ाके की ठंड के चलते बाजारों में भी भीड़ भाड़ कम दिखी। शाम होते ही कड़ाके की ठंड ने अपना प्रकोप बढ़ाना शुरू किया तो लोग अपने घरों की ओर चले पड़े। शाम आठ बजते ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें